आज से LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट

रक्षाबंधन से पहले एलपीजी की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में आज, 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कटौती की गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट
दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब 33.50 रुपये सस्ता होकर ₹1,631.50 मिल रहा है, जो पहले ₹1,665 था। वहीं, पटना में इसकी नई कीमत लगभग ₹1,879.50 है। कोलकाता में यह दर ₹1,735.50, मुंबई में ₹1,583 और चेन्नई में ₹1,790 हो गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर लागत का बोझ कम होगा।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अप्रैल 2025 से ही स्थिर बनी हुई हैं, जब इनकी कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी हुई थी। फिलहाल दिल्ली में यह ₹853, मुंबई में ₹852.50, कोलकाता में ₹879 और पटना में ₹942.50 में मिल रहा है

पढ़ें:  बिहार में आज से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ, जानिए नए नियम